Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Block between Moradabad-Ghaziabad, 10 trains affected, Rajdhani Express will not come to Bareilly

Railway News: मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच ब्लॉक, 10 ट्रेनें प्रभावित, बरेली नहीं आएगी राजधानी एक्सप्रेस

Thu, 10 Apr 2025 02:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 02:29 PM IST
सार

मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Block between Moradabad-Ghaziabad, 10 trains affected, Rajdhani Express will not come to Bareilly
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड में हकीमपुर-कैलाश स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या 12सी और अमरोहा-काफूरपुर स्टेशनों के बीच क्रॉसिंग संख्या 32 सी पर सीमित ऊंचाई सब-वे निर्माण के लिए ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को मार्ग बदलकर और दूरी से चलाया जाएगा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस का भी बरेली आवागमन नहीं होगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली से 14 अप्रैल को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। नई दिल्ली से 10 अप्रैल को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगढ़ से नौ व 13 अप्रैल को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद-टपरी-मुरादाबाद के रास्ते चलाई  जाएगी। इस ट्रेन का पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। लखनऊ से 10 अप्रैल को चलने वाली 12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस गाजियाबाद-हापुड़-मुरादाबाद के स्थान पर गाजियाबाद-टपरी  के रास्ते चलाई जाएगी। 
Trending Videos

पुनर्निर्धारण
15128 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस 10 अप्रैल को 180 मिनट व 14 अप्रैल को 150 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 अप्रैल को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 16 अप्रैल को 180 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 
15584 आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस 10 अप्रैल को 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस 10 अप्रैल को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 17 अप्रैल को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

चार और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी
रेलवे बठिंडा-वाराणसी, लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। मंगलवार को 16 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सूची जारी करने के बाद बुधवार को चार और विशेष ट्रेनों की सूची जारी की गई है। इसके अलावा छह ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे गर्मियों में यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। हालांकि, यात्रियों को विशेष ट्रेनों में यात्रा के लिए ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed