{"_id":"67745bed9a461caa48043f6d","slug":"blind-netram-was-murdered-for-land-bareilly-news-c-4-1-bly1039-552319-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन के लिए हुई थी नेत्रहीन नेतराम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन के लिए हुई थी नेत्रहीन नेतराम की हत्या
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर का मामला, 22 दिसंबर को मिला था शव
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के नेत्रहीन नेतराम (60) की हत्या जमीन के लिए उसके सगे भतीजे ओमकार ने की थी। पुलिस ने उसे चुरई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ओमकार ने बताया कि चाचा नेतराम शादीशुदा नहीं थे। उनके नाम सात बीघा जमीन थी, जिसमें से कुछ दिन पूर्व ढाई बीघा बेच दी थी। उसकी सारी राशि अपने पास रखते थे और उसे कुछ नहीं देते थे। उसे लगा कि नेतराम सारी जमीन ऐसे ही बेच देंगे तो उसे कुछ नहीं मिलेगा। 21 दिसंबर को जब नेतराम अपने खेत पर गए तो वहां कोई नहीं था। इसलिए उसने गला दबाकर हत्या कर दी और घर आकर सो गया।
सुबह गांव के लोग जंगल गए तो नेतराम का शव उन्हीं के खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। नेतराम के दूसरे भतीजे रामौतार ने ओमकार पर शक जाहिर कर मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद