फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bleed water .. where to go old granny

खून हुआ पानी.. कहां जाएं बूढ़ी नानी

Mon, 15 Feb 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bleed water .. where to go old granny
दर-दर भटकती बूढ़ी अम्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पति की मौत के बाद दामाद को दिलाई सरकारी नौकरी, बेटी ने घर से निकाला
विज्ञापन

80 साल की उम्र में इंसाफ मांगने डीएम के पास पहुंचीं दुर्गा देवी

बरेली। पांच बेटियों की बूढ़ी मां दर-दर भटक रही है। एडीएम कार्यालय में तैनात पति की मौत के बाद उन्होंने उनकी सरकारी नौकरी दामाद को इस शर्त पर दिला दी थी कि वह उनकी बाकी बेटियों की शादी के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाएगा लेकिन हामी भरने वाली दूसरे नंबर की बेटी ही पति की नौकरी लगने के बाद इससे मुकर गई और उन्हें घर से निकाल दिया। 80 साल की बूढ़ी अम्मा ने अब डीएम से इंसाफ दिलाने की फरियाद की है।
कुर्मांचल नगर में रहने वाली दुर्गा देवी के पति उज्ज्वल सिंह एडीएम कार्यालय में तैनात थे। 12 सितंबर 1984 को उनकी मौत हो गई। दुर्गा देवी की पांच बेटियां हैं जिनमें से दो की ही उस समय शादी हो पाई थी। पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में उनकी नौकरी लेने का मौका आया तो दुर्गा देवी की दूसरे नंबर की बेटी अपने पति के लिए के लिए नौकरी मांगने लगी। दुर्गा देवी ने इस शर्त पर उसके पति को नौकरी दिला दी कि वह उनकी बाकी तीन बेटियों की शादी कराने और उनका भरण-पोषण करने की जिम्मेदारी उठाएगा। दुर्गा देवी का आरोप है कि बेटी-दामाद दोनों ने इस पर हामी भरी लेकिन नौकरी मिलने के कुछ साल बाद ही 1990 में बेटी ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि उन्हें सरकारी क्वार्टर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

दुर्गा देवी ने कुर्मांचल नगर में बड़े दामाद के नाम पर कुछ जमीन खरीदी थी जिस पर उसने दो कमरे बनवा दिए थे। वह यहीं आकर रहने लगी। खुद ही दो छोटी बेटियों की शादी की। 2017 में सरकारी नौकरी लेने वाले दामाद की भी मौत हो गई तो नाती नौकरी पर लग गया। दुर्गा देवी का कहना है कि अब 80 वर्ष की उम्र में जब उन्हें सहारे की जरूरत है तो कोई उनकी देखभाल को तैयार नहीं है। उन्हें जो पेंशन मिलती है, उससे भी गुजारा नहीं चल रहा। सरकारी नौकरी कर रहा नाती भी उनकी कोई जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। परेशान दुर्गा देवी ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed