फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blackout at Bareilly Junction for Two Hours create chaos

दो घंटे जंक्शन पर रहा ब्लैक आउट

Mon, 12 Mar 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 12 Mar 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Blackout at Bareilly Junction for Two Hours create chaos
bareilly station

133 केवीए सब स्टेशन में आई तकनीकी खराबी आने से जंक्शन की बिजली सप्लाई शाम 5:30 बजे ठप हो गई। जंक्शन के बिजली अनुभाग को जनरेटर से कनेक्शन देने में दो घंटे लग गए। इस दौरान पूछताछ सेवा भी ठप रही। इस दौरान तीन ट्रेर्नें आइं, लेकिन यात्रियों को उनका जंक्शन पर रुकने के बाद ही पता चला। ट्रेनों में चढ़ने-उतरने के दौरान कुछ यात्री चुटैल भी हो गए। 

विज्ञापन

जंक्शन पर 24 घंटे बिजली सप्लाई रहती है, लेकिन रविवार शाम 5.30 बजे सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से बिजली चली गई। दस मिनट तक इलेक्ट्रिक सेक्शन के कर्मचारी बिजली आने का इंतजार करते थे। इसके बाद सब स्टेशन पर संपर्क किया तो पता चला कि बड़ा फाल्ट है। ठीक होने में वक्त लगेगा। तब इलेक्ट्रिक सेक्शन के कर्मचारी जनरेटर से कनेक्शन देने की कवायद में जुटे। इसमें उन्हें दो घंटे लग गए। 7.30 बजे के करीब जनरेटर से बिजली सप्लाई दी जा सकी। इस दौरान दो घंटे तक जंक्शन अंधेरे में डूबा रहा। सबसे ज्यादा असर इंक्वायरी सिस्टम पर पड़ा। वहां से ट्रेनों का एनाउंसमेंट बंद हो गया। खिड़की पर यात्रियों को सही पोजीशन नहीं मालूम हो सकी। इधर, पौने छह बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची तो अंधेरे में यात्रियों को अपना रिजर्वेशन कोच खोजना मुश्किल हो गया। साढ़े सात बजे तक श्रमजीवी एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची, दोनों ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। प्लेटफार्म तीन से बरेली दिल्ली पैसेंजर गुजर गई, लेकिन कई यात्रियों को उसका पता ही नहीं लगा। साधारण कोच में चढ़ने-उतरने के दौरान कई यात्री चुटैल हो गए। देर रात तक जंक्शन पर जनरेटर से सप्लाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed