{"_id":"609fe21e9c8ef370d1673d32","slug":"black-fungus-infection-confirmed-in-three-people-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: छह और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, लगाया गया एंटीफंगल एम्फोट्रेसिन इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: छह और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, लगाया गया एंटीफंगल एम्फोट्रेसिन इंजेक्शन
Sun, 16 May 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 May 2021 12:01 AM IST
सार
न्यूरोफिजिशयन डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि मरीज पिछले करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से संक्रमण की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मीरगंज की महिला के बाद कोरोना संक्रमित रहे छह और लोगों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार मरीज पीलीभीत बाईपास पर एक निजी अस्पताल के न्यूरोफिजिशियन वार्ड में भर्ती हैं जिन्हें एंटी फंगल एम्फोट्रेसिन इंजेक्शन लगाया गया है। वहीं दो मरीज एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में न्यूरोफिजिशयन डॉ. राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि मरीज करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन जांच रिपोर्ट न मिलने से संक्रमण की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इन मरीजों में दो बरेली, एक फर्रुखाबाद और एक बीसलपुर (पीलीभीत) का है।
विज्ञापन
चारों ने अपनी पहचान सार्वजनिक न करने का आग्रह किया है। डॉ. कुशवाह ने बताया कि रिपोर्ट से सीएमओ को अवगत करा दिया गया है। उधर, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने आईएमए के डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि ब्लैक फंगस का कोई भी केस जानकारी में आते ही वे इसकी सूचना फौरन उनके कार्यालय को दें। वहीं दो मरीजों का एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन