{"_id":"6acbf5aa92285366e80a7158","slug":"bku-tikait-expels-divisional-secretary-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106791-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाकियू टिकैत ने मंडल सचिव को किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाकियू टिकैत ने मंडल सचिव को किया निष्कासित
विज्ञापन
बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में बरेली मंडल सचिव सार्थक सिद्धू को पद से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) विजेन्द्र सिंह यादव की ओर से 11 को जारी पत्र के अनुसार, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बदसलूकी और फोन पर अभद्रता करने, जिला इकाई , तहसील बहेड़ी और मंडल बरेली की कार्यकारिणी से समन्वय बनाकर साथ न चलने व संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में बिहारीपुर निवासी सार्थक सिद्धू पर यह कार्रवाई की गई है।
आदेश में कहा गया है कि सार्थक सिद्धू निष्कासन के बाद भी यदि वह भाकियू के पद नाम का इस्तेमाल करते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सूचना मंडल अध्यक्ष बरेली, जिलाध्यक्ष बरेली, तहसील अध्यक्ष बहेड़ी और ब्लॉक अध्यक्ष बहेड़ी को भी भेजी गई है। संवाद