फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BKU raised the issue of filth and stray animals in Kurtara.

Bareilly News: भाकियू ने कुरतरा में गंदगी और छुट्टा पशुओं की मुद्दा उठाया

Tue, 12 Sep 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
BKU raised the issue of filth and stray animals in Kurtara.
फतेहगंज पश्चिमी। भाकियू की मासिक बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस दौरान गांव कुरतरा में गंदगी और छुट्टा पशुओं का मुद्दा छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने 10 सूत्री ज्ञापन एडीओ पंचायत सतीश शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गांव कुरतरा में प्रधान सगीर हुसैन की सह पर कुछ लोग और सफाईकर्मी नालियों की गंदगी को श्मशान भूमि पर डाल रहे हैं, इससे ग्रामीणों में रोष है। कुरतरा, अगरास, टिटौली आदि गांवों में छुट्टा पशुओं के झुंड किसानों की फसल को चट कर जा रहे हैं। जिम्मेदार उन्हें पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जा रहा है। गांव रहपुरा जागीर, वगराउ के चकमार्ग को नहीं खोला जा रहा है। एडीओ पंचायत ने सभी समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया है। ब्लॉक अध्यक्ष झुंड सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी विशाल पाल, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल वाहिद, ब्लॉक शेरगढ़ अध्यक्ष लालाराम, जमुना प्रसाद, झंडा लाल मौर्य, मदनलाल, चुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed