फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BKU Bhanu group sit-in protest at the toll plaza against the seizure of the combine in Bareilly

Bareilly News: औरैया में आरटीओ ने कंबाइन को किया सीज, विरोध में भाकियू भानु गुट ने टोल प्लाजा पर दिया धरना

Thu, 27 Feb 2025 06:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

भाकियू भानु गुट ने बृहस्पतिवार को नैनीताल हाईवे पर दोहना टोल प्लाजा परिसर में धरना दिया। किसान अपनी-अपनी कंबाइन लेकर पहुंचे थे। टोल के पास हाईवे किनारे कंबाइनों को खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन
BKU Bhanu group sit-in protest at the toll plaza against the seizure of the combine in Bareilly
किसानों ने सीएम व मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया में आरटीओ द्वारा कंबाइन सीज किए जाने के विरोध में भाकियू भानु गुट के किसानों ने बरेली के भोजीपुरा में बृहस्पतिवार को दोहना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। अफसरों के समझाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी को ज्ञापन सौंपे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औरैया में किसी किसान की कंबाइल को आरटीओ ने सीज कर दिया था। इसी के विरोध में भाकियू भानु गुट ने बृहस्पतिवार को नैनीताल हाईवे पर दोहना टोल प्लाजा परिसर में धरना दिया। किसान अपनी-अपनी कंबाइन लेकर पहुंचे थे। सुबह 11 बजे टोल प्लाजा के पास नैनीताल हाईवे पर कंबाइनों को खड़ा कर दिया, जिससे लंबी लाइन लग गई। इसके बाद किसान टोल प्लाजा परिसर में दरी बिछाकर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


सूचना पर भोजीपुरा, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी समेत पांच थानों की फोर्स ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं। भाकियू नेताओं ने आरटीओ को बुलाने की मांग की। आरटीओ बरेली भी पहुंचे। भाकियू नेताओं ने कंबाइन के संबंध में बार्ता की। आरटीओ ने औरैया आरटीओ से मोबाइल पर बात की। इसके बाद भाकियू नेताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी को मुख्यमंत्री व मंडलायुक्त के नाम दो ज्ञापन सौंपे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed