फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP's policies are a hindrance to social equality: Ramji Lal

सामाजिक समानता में बाधा हैं भाजपा की नीतियां: रामजी लाल

Tue, 13 Oct 2026 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's policies are a hindrance to social equality: Ramji Lal
बरेली। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन सोमवार को आगरा में 15 नवंबर को प्रस्तावित दलित सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान करने बरेली आए। पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों को सामाजिक समानता में बाधा बताया।
विज्ञापन

कहा कि 15 नवंबर काे आंबेडकरवादियों और संविधान चाहने वालों का विशाल सम्मेलन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक संदेश देगा। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन

जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि वहां देश भर का युवा जुटा है। उनके साथ जो भी हो रहा है वह भाजपा की मानसिकता बताता है। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने 15 नवंबर को आगरा में होने वाला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। यहां महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, रणवीर जाटव, पंडित दीपक शर्मा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed