फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP worker has filed report on the vice president of Braj region

ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है रिपोर्ट

Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP worker has filed report on the vice president of Braj region
demo photo - फोटो : demo photo

मुख्यमंत्री तक पहुंचा भाजपा कार्यकर्ता से 63 लाख हड़पने का मामला
विज्ञापन

पीड़ित ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र, जनसुनवाई पोर्टल पर भी की शिकायत

बरेली। भाजपा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य का मामला मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि शिकायतकर्ता भाजपा कार्यकर्ता है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है, जिससे यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। चूंकि मामला पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से जुड़ा है इसलिए बड़े नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

नैनीताल रोड के पास चाणक्यपुरी में रहने वाले दिनेश चंद्र सक्सेना ने भाजपा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य के खिलाफ 63.50 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। जिस पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने यह कहकर तंज कसा था कि उनकी सरकार आने पर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। हर्षवर्धन के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से काफी नजदीकी संबंध है इसलिए पुलिस भी कार्रवाई करने से डर रही है। कार्रवाई न होने पर अब दिनेश चंद्र ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई लोगों को शिकायत भेजी है। भाजपा कार्यकर्ता ने जिस तरीके से वरिष्ठ नेता के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है वह भाजपा के साथ साथ दूसरी पार्टियों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed