{"_id":"64f59c514fb5903da30ab959","slug":"bjp-woman-leader-unborn-child-dies-after-being-beaten-up-in-bareilly-2023-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़खानी के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़खानी के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत
Mon, 04 Sep 2023 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:29 PM IST
सार
भाजपा की महिला नेता का आरोप है कि 30 अगस्त को पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उन्हें और उनके पति को पीटा। पिटाई से उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बारादरी क्षेत्र का है मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में छेड़छाड़ के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पड़ोसियों ने दौड़ाकर पीटा। वह गर्भवती थीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। नए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारादरी थाना क्षेत्र की कांकरटोला चौकी क्षेत्र में 30 अगस्त को मारपीट हुई थी। भाजपा महिला नेता के पति को कुछ लोगों ने पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में गर्भवती महिला नेता ने आरोप लगाया कि उनसे छेड़खानी की जा रही थी। इसका विरोध करने पर उनके पति को पीटा गया। उन्हें भी पीटा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- छात्रा ने दी जान: सहपाठी ने नॉर्मल वीडियो बनाया अश्लील, फिर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, शर्मिंदगी में मर गई वो
विज्ञापन
शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जमीन के विवाद में मारपीट का मानकर आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी थी। इधर, पिटाई से महिला की हालत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।