फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP will increase penetration in Scheduled Castes through Sahbhoj program in Bareilly

Bareilly: सहभोज के जरिये अनुसूचित जाति में पैठ बढ़ाएगी भाजपा, बुद्ध जयंती तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Sun, 09 Apr 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली
राहुल दुबे, अमर उजाला बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Apr 2023 04:53 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के बाद भाजपा का घर-घर जोड़ो अभियान तेज किया जाएगा और गौतम बुद्ध जयंती (पांच मई) तक चलेगा। पार्टी की इस कवायद को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
BJP will increase penetration in Scheduled Castes through Sahbhoj program in Bareilly
भाजपा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बरेली में अनुसूचित जाति (एससी) में पैठ बढ़ाने के लिए भाजपा ने स्थापना दिवस छह से सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह शुरू किया है। इसके तहत पार्टी पदाधिकारी सहभोज, चिकित्सा शिविर, युवा सम्मेलन और जैविक खेती पर आधारित कार्यक्रम करेंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के बाद घर-घर जोड़ो अभियान तेज किया जाएगा और गौतम बुद्ध जयंती (पांच मई) तक चलेगा। पार्टी की इस कवायद को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


संगोष्ठी कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया जाएगा। सहभोज कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला मोर्चा पर रहेगी। महिला पदाधिकारी एससी महिलाओं के साथ खाना खाएंगी। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, जलाशयों की सफाई और पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का मानना है कि यूपी और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी यही समाज है। यूपी में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इस समाज का साथ मिला था। दावा किया जा रहा है कि यह समाज अब भी भाजपा के साथ है। लिहाजा इसे अपनी पाले में बनाए रखने के लिए ही संगठन ने यह योजना तैयार की है। घर-घर जोड़ो अभियान के जरिये वंचित समाज के वो लोग, जो सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले सके हैं, उन्हें लाभार्थी वर्ग में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों को कव्वाली के जरिये करीब लाने का प्रयास

सूफी विचारधारा को मानने वाले कव्वालों से कार्यक्रम कराए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से भाजपा मुस्लिमों के करीब आएगी। हाल में सूफी संवाद महाअभियान के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए डॉ. सैयद एहतशामुल हुदा बताते हैं कि प्रधानमंत्री इससे जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी खुद कर रहे हैं। मोदी-योगी सरकार ने मुस्लिम समाज के लिए लगातार काम किया है। सूफी संवाद के लिए हर जिले में तेजी से काम किया जा रहा है। जिलों के बाद नगर स्तर पर भी कव्वाली आयोजन कराए जाएंगे। फिलहाल निकाय चुनाव के बाद ही यह कार्यक्रम किए जा सकेंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि ये कार्यक्रम पहले से तय हैं और चल रहे हैं। घर-घर जोड़ो अभियान भी चल रहा है। हमारा उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वाति सिंह ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ एससी वर्ग की महिलाओं के घर सहभोज में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं। स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। आंबेडकर जयंती पर सभी बूथों पर कार्यक्रम होंगे। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी अभियान चला रही है।

निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा करेगी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

भाजपा महानगर के हरमिलाप मंडल ने निकाय चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोक खुशहाली चैरिटेबल ट्रस्ट के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने की। 

प्रभु दयाल लोधी ने बताया कि सम्मेलन 12 अप्रैल को दोपहर एक बजे से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। शिवमंगल राठौर, वीरेंद्र अरोड़ा, बंटी ठाकुर, सूर्यकांत मौर्य, दिनेश गिरि, प्रेम शंकर राठौर, देवेंद्र भोजवाल, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, अभिषेक गुप्ता ने भागीदारी की। राजीव कश्यप ने संचालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed