फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP will celebrate social justice week from 6th to 14th April

Bareilly News: छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी भाजपा

Tue, 04 Apr 2023 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate social justice week from 6th to 14th April
बरेली। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सोमवार को ब्रज क्षेत्र की ऑनलाइन बैठक में एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती छह से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएगी। छह अप्रैल को कार्यकर्ता अपने बूथों पर सुबह नौ बजे पार्टी का ध्वज लगाएंगे। बूथ पर ही सामूहिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले भाषण को वर्चुअल माध्यम से सुनें और विकास यात्रा पर चर्चा करें।
विज्ञापन

7 अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 8 अप्रैल को अनुसूचित व जनजाति मोर्चा द्वारा जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने को सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किसान मोर्चा द्वारा 9 अप्रैल को नदियों के किनारे बसें गांवों व मंडल स्तर पर पैदल मार्च कर प्राकृतिक खेती को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा द्वारा 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके समाज सुधार के कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी आयोजित होंगे।


12 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को कार्यकर्ता पौधरोपण व जलाशयों की सफाई का अभियान चलाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, प्रभु दयाल लोधी, राज अग्रवाल, योगेश माहेश्वरी, मुकेश राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed