{"_id":"579910844f1c1b394f21e428","slug":"bjp-spoke-kanvrion-harassing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई बोले- कांवरियों को परेशान कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई बोले- कांवरियों को परेशान कर रही पुलिस
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने कांवर यात्रा के दौरान पुलिस पर कांवरियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में बुधवार को भाजपाइयों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया और बाद में वे पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी ग्रामीण से मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले भर में पुलिस नई परंपराओं के नाम पर और ध्वनि यंत्र की आवाज के बहाने अनावश्यक रूप से कांवरियों को परेशान कर रही है। सरकार ने प्रतिबंध डीजे बजाने पर लगाया है लेकिन लाउडस्पीकर और सुराही तक का इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और महामंत्री वीरेंद्र गंगवार वीरू ने कहा कि पुलिस ने कई लाउडस्पीकर की दुकानों से उपकरण भी अपने कब्जे में ले लिए हैं ताकि उनको कोई किराए पर लेकर इस्तेमाल न कर सके। भाजपाइयों ने अफसरों से कहा कि अगर कांवरियों को बेवजह परेशान किए जाने पर रोक नहीं लगाई गई तो भाजपा आंदोलन को विवश होगी। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी के कुछ गांवों में कांवर यात्रा के लिए जाने वाले कांवरियों की संख्या सीमित करने की शिकायत पुलिस अफसरों से की है।