फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp,political,bareilly,mlc election

बरेली-रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह ने फहराया जीत का परचम

Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,bareilly,mlc election
बरेली। बरेली-रामपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा उम्मीदवार कुं वर महाराज सिंह 4227 वोट हासिल कर विजयी रहे। उन्होंने सपा उम्मीदवार मशकूर अहमद मुन्ना को 3826 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। मुन्ना को सिर्फ 401 वोट ही मिले। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार अच्छन अंसारी 16 वोट पर ही सिमट गए। मतगणना खत्म होने के बाद जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने भाजपा उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

संजय कम्युनिटी हाल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी तादाद में आईटीबीपी के जवानों और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। चौकी चौराहा और बरेली कॉलेज गेट के पास बल्लियां लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। उम्मीदवारों के समर्थकों को मतगणना स्थल से दो सौ मीटर दूर रहने के निर्देश दे दिए गए थे। एजेंट, उम्मीदवार को ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। निर्धारित समय से पहले ही जिला प्रशासन के अधिकारी, मतगणना अधिकारी, कार्मिक और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारी मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। ठीक आठ बजे रिटर्निंग ऑफिसर ने मतगणना शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले मतों को पेटियों से निकालकर उनके बंडल बनाए गए। मतगणना स्थल पर लगी सात टेबल पर यह प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई। सुबह करीब 10:45 बजे मतों की गिनती शुरू की गई। क्रमवार दो चरणों में मतगणना संपन्न हुई। पहले चरण की मतगणना पूरी होने के साथ ही, भाजपा उम्मीदवार समर्थक ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाने लगे थे। दोपहर 12:23 बजे प्रशासन की ओर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह के विजयी होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणवार उम्मीदवारों को प्राप्त मत
पहले चरण में 21 सौ वोटों की गिनती हुई। भाजपा उम्मीदवार कुंवर महाराज को 1881, सपा के मशकूर अहमद को 179, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अच्छन अंसारी को छह वोट मिले। दूसरे चरण में कुंवर महाराज सिंह को 2346 वोट मिले। मुन्ना ने दूसरे चरण में 222 मत हासिल किए। अच्छन अंसारी को 10 मत प्राप्त हुए। 108 मत निरस्त किए गए। बता दें कि पहले चरण में ही भाजपा उम्मीदवार कुंवर महाराज सिंह ने 1702 वोटों से बढ़त हासिल कर ली थी। अंतिम परिणाम आने पर महाराज सिंह 3826 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। उन्हें कुल 4227 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मुन्ना को 401 वोट हासिल हुए। चुनाव में 4880 में से 4752 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed