फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP National General Secretary statement on ram mandir dan theft case

UP: चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री- विपक्ष फैला रहा भ्रम, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 18 Jun 2026 09:03 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 09:03 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। एसआईटी जांच पूरी होने जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
BJP National General Secretary statement on ram mandir dan theft case
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम एशिया में युद्ध से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति रही। ईंधन की बढ़ी कीमत से जनता परेशान न हो, इसलिए भाजपा शासित राज्यों ने वैट घटाया। कांग्रेस शासित राज्य भी वैट घटाएं तो पेट्रोल करीब सौ रुपये प्रति लीटर मिलेगा। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को बरेली के सर्किट हाउस में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रूस व इस्राइल से वार्ता चल रही है। विकल्प तलाशे जा रहे हैं। होर्मुज भी जल्द खुल जाएगा। फिर इस समस्या से काफी राहत मिलेगी। देश में कोयले का पर्याप्त भंडार है। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से चढ़ावा चोरी होने के मामले पर कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। एसआईटी जांच पूरी होने पर जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


'कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के एफिडेविट में आपराधिक रिकॉर्ड'
सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या भ्रमण के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से प्रतिनिधि भेजने के सवाल कहा कि बिना जांच पूरी हुए कोई भी बयान देना सही नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर शायद कोई ऐसी धारा बची होगी, जिसके तहत मुकदमा दर्ज न हो। उनके चुनाव नामांकन के एफिडेविट में आपराधिक ब्योरा देखिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वर्षों से विपक्ष सत्ता से बाहर, इसलिए कर रहे बयानबाजी'
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि किसी के बोलने के अधिकार पर रोक नहीं लगा सकते हैं। सत्ता उनसे बहुत दूर हो गई है। कब तक वो बेचारे इंतजार करें। भाजपा 22 प्रांतों में सरकार बना चुकी है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे कैसी रही हों, देश ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर सात फीसदी से अधिक है। पूरी दुनिया की औसत विकास दर दो फीसदी है। महंगाई की दर भी भारत से अधिक है। देश में बेरोजगारी घटी है। आम लोगों की क्रय क्षमता बढ़ी है। गांव में शहरों से अधिक खरीदारी हो रही है। ये सभी आंकड़े ऑनलाइन भी मिल जाएंगे।

भाजपाइयों ने किया स्वागत
सर्किट हाउस पहुंचने पर कैंट विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पटका पहनाकर डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल का स्वागत किया। यहां मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूरनलाल लोधी, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ. निर्भय गुर्जर, डॉ. आदेश गंगवार व अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed