फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP narrated the story of 11 years of development in Prabuddh Sammelan

Bareilly News: प्रबुद्ध समागम में भाजपा ने सुनाई 11 साल के विकास की गाथा

Thu, 12 Jun 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
BJP narrated the story of 11 years of development in Prabuddh Sammelan
बरेली। मोदी सरकार के पिछले 11 साल की विकास यात्रा की गाथा बुधवार को प्रबुद्ध समागम में सुनाई गई। भाजपा ने बरेली में अपने तीनों संगठनात्मक जिलों में यह आयोजन किए।
विज्ञापन

आंवला जिले का प्रबुद्ध समागम जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खुशहाली आश्रम पर हुआ। यहां मुख्य अतिथि यूपी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान गढ़े हैं। यहां बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, बिथरी चैनपुर विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी महाराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरेली जिले का प्रबुद्ध समागम फतेहगंज पश्चिमी के एक निजी काॅलेज में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर उमेश गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा शामिल हुए। सांसद ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि इन 11 वर्षों में ''सशक्त भारत - सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। रिकॉर्ड 34 किलोमीटर प्रतिदिन की दर से हाईवे निर्माण हुआ है। भारत ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आयोजन में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के अलावा चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, सीए व समाजसेवी भी शामिल हुए। ब्यूरो
--
महिलाओं, किसानों को मिलने वाली योजनाएं गिनाईं
महानगर की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित हुए प्रबुद्ध समागम की अध्यक्षता सीए राजेन विद्यार्थी ने की। यहां महिलाओं और किसानों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में बताया गया।सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा व डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी शामिल हुए।

-----
हमारी सरकार की प्राथमिकता विकास : छत्रपाल
बरेली। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता की। यहां वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 साल में जो कार्य किया है, वह एतिहासिक है। वर्ष 2014 से पहले भ्रष्टाचार, घोटालेबाजी और तुष्टीकरण से जुड़े मुद्दे छाए रहते थे, अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बात होती है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed