{"_id":"5bf94e32bdec2241471f6097","slug":"bjp-mla-rajesh-kumar-mishra-car-was-hit-by-truck-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक पप्पू भरतौल, बोले- जानलेवा हमले की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक पप्पू भरतौल, बोले- जानलेवा हमले की थी कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
विधायक पप्पू भरतौल
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात चौबारी मेले से शहर लौट रहे बिथरी विधायक पप्पू भरतौल एक हादसे में बाल-बाल बच गए। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य की गाड़ी को चौपुला चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी गाड़ी में उपाध्यक्ष के साथ विधायक भी थे।
विधायक ने देर रात चौकी चौराहा चौकी में जानलेवा हमले की तहरीर दी तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। विधायक ने पुलिस के देर से आने पर भी नाराजगी जताई। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथ यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे घटी। विधायक के मुताबिक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य के साथ वह उनकी इनोवा क्रिस्टा कार में चौबारी मेले से लौट रहे थे। साथ में उनका गनर जितिन था तो हर्षवर्धन का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। उनकी कार के पीछे समर्थकों की गाड़ियां थीं।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी गाड़ी ओवरब्रिज से उतरकर चौपुला चौराहे की ओर आई, सामने से तेज गति से ट्रक लेकर आए ड्राइवर ने उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। जानलेवा हमले जैसी हालत में वह और हर्षवर्धन बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा तो उनके समर्थकों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया।
सूचना पर करीब 25 मिनट बाद पुलिस आई तो ड्राइवर और ट्रक उनके हवाले कर दिया। विधायक ने ट्रक नंबर के आधार पर तहरीर दी। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ट्रक और ड्राइवर कब्जे में हैं जो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। ट्रक में क्या लोड है, इसकी भी जांच की जाएगी।