फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp meeting

बाजपेयी बोले अब आक्रामक हों भाजपाई

Sun, 01 Feb 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 01 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
यूपी में मिशन-2017 की तैयारी में जुटी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से  रक्षात्मक होने के बजाय जनहित के मसलों पर आक्रामक होकर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। वह शनिवार को पांचाल क्षेत्र (बरेली मंडल) के लिए यहां सीबीगंज के एक निजी हाल में शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने यूपी सरकार को विकास के मामले में फेल बताते हुए कहा कि राज्य सेक्टर में सिर्फ 49 फीसदी, जिला योजना में 14 फीसदी, चालू वित्तीय वर्ष में तय बजट का महज 32.06 फीसदी, नगर विकास के लिए 31 फीसदी और मुस्लिमों के लिए भी केवल 1.02 फीसदी राशि जारी हुई है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में दो माह बचे हैं। भ्रष्टाचार से आनन-फानन में पूरा बजट खर्च होना तय है। राजनीतिक भेदभाव का हाल यह है कि सपा विधायकों के इलाके में 13 से 14 किमी तक सड़कें बन गई हैं जबकि गैर सपाई इलाकों में एक किमी भी नहीं। अधिकारी ट्रांसफर के नाम पर छह बार फेंटे जा चुके हैं। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूबे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को 3.43 करोड़ मत मिले लेकिन अभियान में सिर्फ एक करोड़ ही सदस्य बने हैं।  बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के मार्गदर्शक प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा और संगठन मंत्री भवानी सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरकंकाल कांड पर कुतर्क कर रही सपा सरकार : भाजपा
बरेली। मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उन्नाव में नरकंकाल कांड पर सपा सरकार कुतर्क में जुटी है। इसकी जांच आरोपों के दायरे में आए एसपी रामकिशन यादव को दिया जाना लीपापोती का नमूना है। इस कांड की जांच कमिश्नर या उससे बड़े अधिकारी, दूसरे पुलिस अधिकारी और पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से कराई जानी चाहिए। उन्होंने  फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा कार्यकर्ता को पीटने और निर्दोषों पर कार्रवाई के मामले में एसएसपी को सरकार से क्लीन चिट दिए जाने की भी आलोचना की। कालाधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र में सपा और बसपा के सहयोग से रही कांग्रेस के 14 साल के कार्यकाल में जमा कालाधन पांच माह में निकालना मुश्किल है लेकिन उसे थोड़े समय बाद भारत जरूर लाया जाएगा।


संतोष गंगवार ने सरकार की उपलब्धियां बताईं
बरेली (ब्यूरो)। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार शनिवार को भाजपा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में थोड़े-थोड़े समय के लिए दोपहर और शाम को पहुंचे। रात को आखिरी सत्र में उन्होंने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान ब्रज प्रांत प्रचारक दिनेश, प्रदेश प्रवक्ता डा. श्याम बिहारी लाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तेजेश्वरी सिंह, गुलशन आनंद, डा. निवेदिता, राजकुमार शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, वीरेंद्र गंगवार वीरू, आदेश प्रताप सिंह, डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, सुधीर जैन, अजय जेटली, डा. दीप्ति भारद्वाज, तेजा गुर्जर, हर्षवर्धन आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed