फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leaders protest against Congress in Bareilly

Bareilly News: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका; बताया भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी

Sat, 09 Dec 2023 07:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Dec 2023 07:48 PM IST
सार

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बरेली में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की पार्टी बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। 

विज्ञापन
BJP leaders protest against Congress in Bareilly
भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा नेताओं ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ही भ्रष्टाचार में डूबी है। आयकर विभाग ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर से करोड़ों रुपये जब्त किए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं ने पहले पैदल मार्च निकाला। इसके बाद सड़क पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि बरामद की गई है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने की काली कमाई- मेयर 
मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस पार्टी और उसके भ्रष्ट नेताओं ने भ्रष्टाचार करके काली कमाई की है। देश की जनता के पैसे को लूटने का सिर्फ कार्य किया और अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी का सच और कांग्रेस नेताओं का सच देश की जनता अब सब जान चुकी हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान सांसद संतोष गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed