फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leaders arrived at Holi Milan program riding on a horse in bareilly

Bareilly News: घोड़े पर सवार होकर होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता, लोक गीतों पर जमकर थिरके

Thu, 20 Mar 2025 06:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने घुड़सवारी कर लोगों संग फूलों की होली खेली। होली के गीतों पर भाजपा नेताओं ने डांस भी किया। 

विज्ञापन
BJP leaders arrived at Holi Milan program riding on a horse in bareilly
घोड़ों पर सवार भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आंवला के पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने आवास पर बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। इसके बाद पूर्व सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने घुड़सवारी कर लोगों संग फूलों की होली खेली।

विज्ञापन

BJP leaders arrived at Holi Milan program riding on a horse in bareilly
होली मिलन समारोह में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
होली के लोक गीतों पर पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने जमकर डांस किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि देश के सभी पर्व अपनेआप में अनोखे हैं। होली का पर्व रंगों के साथ उत्साह का पर्व है, जिसका आनंद लिया। होली मिलन के कार्यक्रम में क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से बड़ी तादाद मे लोग पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BJP leaders arrived at Holi Milan program riding on a horse in bareilly
होली मिलन समारोह में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि होली पर्व विभिन्न वर्गों जाति के लोगों का फूलों का गुलदस्ता है। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पुष्प वर्षा कर कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी एकता और प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार हिंदू संस्कृति की पौराणिक परंपराओं को दर्शाता है। आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों के दौरान किए जाने वाले विशेष प्रबंधों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में होली के गीतों पर थिरकते हुए भाजपा नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी बल्कि उन पर होली का रंग भी खूब चढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed