फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader's son dies as car collides with divider on highway in Badaun

रफ्तार का कहर: बदायूं में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, भाजपा नेता के बेटे की मौत, चार युवक घायल

Thu, 28 Nov 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 02:37 PM IST
सार

बदायूं में तेज रफ्तार से कार चलाना पांच दोस्तों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार दोस्त घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
BJP leader's son dies as car collides with divider on highway in Badaun
रानू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वाला युवक भाजपा नेता का बेटा था। हादसा बरेली-आगरा हाईवे के बाइपास पर पटेल चौक के पास बुधवार रात हुआ। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला चौबे निवासी दिलीप गुप्ता का बेटा रानू (26) अपने दोस्त ऋषभ गुप्ता के भाई विवेक की शादी से पहले हुई हल्दी की रस्म में शामिल होने गया था। यहां उसके दोस्त अमन गुप्ता, शिवम पांडेय, आयुष व यश रावत मिल गए। सभी लोग अमन की कार से घूमने निकले लेकिन रास्ते में बाइपास पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पहले कि कार चला रहा रानू कुछ समझ पाता, गाड़ी कई पलटी खाते हुए हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी। 
विज्ञापन


मां की शर्मनाक करतूत का खुलासा: पड़ोसी बच्चे ने खोला राज...CCTV से सामने आया सच; हादसा बन रह जाती मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में हुई मौत 
हादसे में रानू समेत सभी युवक घायल हो गए। आनन-फानन सभी को राजकीय मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने रानू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी के घायलों को में शिवम, आयुष व अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। यश रावत को भी चोट आई, हालांकि वह बोलने की स्थिति में है। 

पुलिस ने दर्ज किया बयान 
पुलिस ने घायल यश रावत का बयान दर्ज किया। एसएचओ सिविल लाइंस संजय कुमार भी मेडिकल कालेज जा पहुंचे। यहां उन्होंने यश रावत से पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। जबकि बाद में यश के परिजन उसे अपने साथ ले गए। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed