फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader Princy Chauhan had argument with toll workers in Bareilly

Bareilly News: भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री की टोल कर्मियों से नोकझोंक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Fri, 27 Sep 2024 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री की गाड़ी रोकने पर हंगामा हो गया। भाजपा नेता ने टोल कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
BJP leader Princy Chauhan had argument with toll workers in Bareilly
भाजपा नेता को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री प्रिंसी चौहान की टोल कर्मियों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। अभद्रता का आरोप लगाकर उन्होंने हंगामा करते हुए एक लेन को जाम कर दिया। पुलिस ने धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मीरगंज निवासी भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री प्रिंसी चौहान बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे कार में बैठकर बरेली से मीरगंज लौट रही थीं। ठिरिया खेतल गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर केबिन में बैठे कर्मचारी से उनकी झड़प हो गई। उन्होंने कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


एक घंटे तक हुआ हंगामा 
प्रिंसी चौहान ने कहा कि टोल प्रबंधक से शिकायत करने पर उन्होंने भी धमकी दी। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। हंगामा करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाया। एक घंटे तक हंगामा हुआ। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्रबंधक ऐश्वर्य चौहान ने कहा कि एक स्थानीय भाजपा नेता ने मैसेज कर कार को यहां से पास कराने के लिए कहा था। यह मैसेज केबिन में बैठे कर्मचारी तक देरी से पहुंचा। देरी होने से गुस्साई कार सवार महिला ने कर्मचारी को थप्पड़ मारने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। अभद्रता का आरोप गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed