{"_id":"628bf473238c3a5e0d27a854","slug":"bjp-leader-attempted-to-sucide-bareilly-news-bly485898117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पड़ोसी से विवाद की शिकायत पर कोहाड़ापीर चौकी के सिपाही ने भाजपा नेता कुलदीप भारद्वाज को चौकी लाकर उनकी पिटाई कर दी। इससे आहत भाजपा नेता ने चौकी पर जमकर हंगामा किया। अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
प्रेमनगर के कोहाड़ापीर चौकी क्षेत्र निवासी भाजपा नेता कुलदीप भारद्वाज के मुताबिक उनका पड़ोस में रहने वाले विपिन कुमार से कुछ सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर दोनों के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई थी। विपिन की शिकायत पर कोहाड़ापीर चौकी पर तैनात सिपाही गौतम गिरि कुलदीप को पकड़ कर चौकी ले आया। आरोप है कि सिपाही ने कुलदीप की पिटाई कर दी। इससे उनका कान सूज गया। बाद में साढ़े तीन हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ा गया। पिटाई से आहत कुलदीप डीजल लेकर चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने अपने ऊपर डीजल डालकर चौकी में आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचा लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने कुलदीप का जिला अस्पताल में इलाज कराया है।
एसएसपी बोले- शराब के नशे में चौकी गए थे कुलदीप
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कुलदीप कोहाड़ापीर चौकी पर शराब पीकर पहुंचे थे। वह अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ भी लाए थे। उन्होंने एक सिपाही पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ प्रथम को दी गई है। आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।