फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP lagged behind SP in Muslim dominated booths in the city too

Bareilly News: शहर में भी मुस्लिम बहुल बूथों पर सपा से पीछे रही भाजपा

Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
BJP lagged behind SP in Muslim dominated booths in the city too
बरेली। भाजपा भले ही अल्पसंख्यक वर्ग में अपनी पैठ बनाने का दावा करने वाली भाजपा शहर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में पिछड़ गई। जिस तरह से वोटिंग हुई, उससे यह प्रमाणित हो गया कि आज भी मुसलमानों की पहली पसंद सपा ही है। शहर विधानसभा क्षेत्र के सौ से ज्यादा मुस्लिम बहुल बूथों पर 50 वोट भी नहीं मिले। जबकि, इन्हीं इलाकों में सपा ने 80 फीसदी से ज्यादा मत हासिल किए हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा के छत्रपाल गंगवार ने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 38,404 मतों से हराया था। शहर विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में कई बूथ ऐसे भी रहे जहां भाजपा को आठ-दस वोट ही मिले। नतीजा, पिछले चुनाव में 2.4 लाख मतों से जीत दर्ज करने वाली भाजपा इस बार 40 हजार से कम मतों से बढ़त बना सकी। पार्टी पदाधिकारी इसकी समीक्षा कर रहे हैं। भितरघातियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जखीरा के बूथ संख्या 75 से 78, किला के बूथ संख्या 75, 76, 85, 86 और 91 से 98 तक, पीरबहोड़ा के बूथ संख्या 428, 427, 422, 423, गोविंदापुर के बूथ 410, महेशपुर अटरिया के बूथ 382, 381, 380, 379, परसाखेड़ा के 358, रहपुरा चौधरी के 326, परतापुर चौधरी के 297, 296, फरीदापुर के 293, बाकरगंज और कटघर के 240 से 248, स्वालेनगर के 228, हजियापुर के 222, 221, शाहदाना के 195, 194, शाहबाद के बूथ संख्या 109 पर भाजपा को 50 वोट भी नहीं मिले। वहीं, हिंदू बहुल इलाकों के कई बूथों पर भाजपा ने सपा को बड़े अंतर से पछाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार बरेली शहर के 431 में से 266 बूथों पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कुछ बूथ ऐसे भी रहे, जहां भाजपा और सपा को बराबर वोट मिले। बूथ संख्या 294, 295, 334, 336, 362, 369, 370, 388, 411 पर दोनों प्रत्याशियों को आठ-आठ सौ से ज्यादा मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed