{"_id":"40607f73fac2e48e5cd6ff2ccd8578a5","slug":"bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के बोल जहरीले-अलगाववादी: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के बोल जहरीले-अलगाववादी: भाजपा
बरेली
Updated Sun, 21 Dec 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस को देश का पहला आतंकवादी संगठन कहने पर आजम खां को भाजपा ने निशाने पर लिया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि सपा सरकार के मंत्री के बोल जहरीले और अलगाववादी हैं। अपनी सियासी रोटी सेंकने और सपा में अहमियत बनाए रखने के लिए वह सांप्रदायिक विभाजन करने वाली शब्दावली का प्रयोग करते हैं जो दिलों को जोड़ने नहीं तोड़ने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि संघ पर सवाल खड़ा करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश में जब-जब प्राकृतिक आपदा आई तब-तब जाति, धर्म, वर्ग आदि का भाव रखे बिना संघ के स्वयंसेवक राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए मानवीय सेवा में जुटे रहे। ताजा उदाहरण जम्मू और कश्मीर की आपदा है जब प्रधानमंत्री के साथ स्वयंसेवकों ने ही वहां लगातार लोगों की मदद की। आजम खां द्वारा राज्यपाल को बर्खास्त करने की पैरोकारी पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनमें लोकाचार वाले संस्कार की कमी का आभास होता है तभी तो वह मर्यादाओं को लांघने वाली टिप्पणी करने से नहीं हिचक रहे।