फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP government is anti-women: Lilavati

महिला विरोधी है भाजपा सरकार : लीलावती

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-women: Lilavati
सपा की ओर से आयोजति महिला सम्मेलन को संबोधित करतीं लीलावती कुशवाहा।

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- महिलाएं बेलन का इस्तेमाल रोटी बनाने के लिए ही नहीं, अत्याचारियों को सबक सिखाने में भी करें

विज्ञापन
बरेली। आईएमए हाल में बृहस्पतिवार को सपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताया। कहा, भाजपा शासन में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में महिलाओं के हित में सबसे अधिक योजनाएं चलाई गईं, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने पर उन्हें बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा इसके पक्ष में नहीं है। वह सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार कर सकती है, उनका हित नहीं साध सकती। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि जिस बेलन का इस्तेमाल रोटी बनाने में करती रही हैं, अब उसका इस्तेमाल खुद को सुरक्षित रखने और अत्याचारियों को सबक सिखाने में भी करो।
विज्ञापन

लीलावती ने कहा कि भाजपा के लोग रोज महिलाओं को बरगला रहे हैं। कह रहे हैं कि सिलिंडर फ्री दे रहे हैं। वैक्सीन फ्री लगवा रहे हैं। ये झूठे लोग हैं। हम रसोई में इस्तेमाल होने वाली एक रुपये की माचिस भी खरीदते हैं तो उसका भी टैक्स देना पड़ता है तो यह सब कैसे मुफ्त हो गया। सब जनता के पैसे का है। इस दौरान उन्हाेंने सपा सरकार में कराए गए विकास कार्य भी गिनाए। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत शरण, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, शालिनी सिंह, भारती चौहान, रेहाना बी, दीप्ति पांडेय, कल्पना सागर, नीरज तिवारी, साधना मिश्रा, जैनब फातिमा, सीमा श्रीवास्तव, सुनीता यादव, मीना सागर समेत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

बरेली। जिले की सभी विधानसभा में सपा से टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं ने महिला सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। लग्जरी गाड़ियों से महिलाओं को कार्यक्रम स्थल पहुंचाया। प्रदेश अध्यक्ष से उनकी मुलाकात कराके संख्या भी गिनवाई। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी को भी नेता महिलाओं की संख्या गिनाते रहे। दरअसल, बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि वह दो दिन बरेली में हैं और यहां से टिकट के दावेदारों की सक्रियता देखकर उसी हिसाब से राष्ट्रीय अध्यक्ष को फीडबैक देंगी। इसके बाद दावेदार बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में सक्रिय दिखे।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed