{"_id":"6875baf2de41a3e768084baf","slug":"bjp-expelled-the-accused-of-exploitation-from-the-party-for-six-years-in-bareilly-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी प्रदीप पर भाजपा ने की कार्रवाई, पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी प्रदीप पर भाजपा ने की कार्रवाई, पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित
Tue, 15 Jul 2025 07:51 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 07:51 AM IST
सार
भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद से हटाए गए प्रदीप यादव को अब पार्टी से ही बाहर कर दिया गया है। भाजपा ने उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
विज्ञापन
आरोपी प्रदीप यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में भाजपा ने आरोपी प्रदीप यादव को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे छह दिन पहले भाजपा ने उसे भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद से हटा दिया था। अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय द्वारा उसे निष्कासित किए जाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने प्रदीप को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
यह है मामला
फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी प्रदीप यादव पर बरेली की महिला का अपहरण कर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। बरेली निवासी पीड़ित महिला ने करीब डेढ़ माह पहले प्रदीप यादव और अपने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। उसके बाद आरोपी प्रदीप की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें आरोपी ने मुकदमा खत्म करवाने व पीड़िता को उल्टा फंसवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पद से हटाया, पुलिस भी तलाश में जुटी

ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने की कार्रवाई
उसने कहा था कि यह रुपये पार्टी के जिले के पदाधिकारी सहित पुलिस अफसरों व जनप्रतिनिधि को देने होंगे। दूसरे ऑडियो में उसने कहा कि थाने के एक दरोगा को उसने एक लाख रुपये दिए हैं। मुकदमे में कुछ नहीं होगा। ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां कीं। प्रदीप को भाजपा नेता का करीबी बताकर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट किए थे। इसके बाद उसे पहले भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद हटाया गया, अब पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।