फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP dominates Municipal Corporation executive committee; six members elected unopposed.

Bareilly News: नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा, छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP dominates Municipal Corporation executive committee; six members elected unopposed.
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में एक बार फिर भाजपा का दबदबा दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर में ही चुनाव निर्विरोध घोषित कर दिया गया। इससे पहले 6 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दो महिला समेत 6 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। चुने गए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के 2 पार्षद हो गए हैं। बोर्ड की तरह कार्यकारिणी में भी भाजपा का दबदबा बना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले 12 सदस्यों में से छह सदस्य संतोष कश्यप, नरेंद्र सिंह, अंजुला गंगवार, हरिशंकर, ओमान रजा खां, रितिका किशोर को विदाई दी गई। नये सदस्यों के लिए भाजपा की ओर से 5 और सपा की ओर से एक पार्षद ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया। भाजपा के महेश राजपूत, संगीता रानी, बबली पटेल, अजय रतनाकर और सपा के शमीम अहमद व अराव सिंह यादव कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत तमाम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन


-------
बयान

नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। लगातार निर्विरोध चुनाव अपने आप में ऐतिहासिक है। सभी मिलकर बरेली शहर का विकास कार्यों में कदम बढ़ाएंगे। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed