{"_id":"6988f4ecbe7f1f1e3a0d204e","slug":"bjp-councilors-uncle-arrested-for-smack-dealing-bareilly-news-c-4-vns1074-822925-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मैक की सौदेबाजी में भाजपा पार्षद का चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मैक की सौदेबाजी में भाजपा पार्षद का चाचा गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। थाना पुलिस ने सीबीगंज क्षेत्र से भाजपा पार्षद के चाचा को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके एक और साथी को भी पकड़ा गया है, दोनों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
थाना पुलिस और एसओजी ने शनिवार शाम एएनए कॉलेज रोड से हाईवे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्मैक तस्करी की सौदेबाजी करते दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश गुप्ता सीबीगंज के सर्वोदय नगर का निवासी है। उसके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
दूसरा आरोपी सलमान फतेहगंज कस्बे के ही मोहल्ला अंसारी (वार्ड-नौ) का निवासी है, उसके पास से 23 ग्राम स्मैक मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, दोनों आरोपियों का चालान किया जा रहा है। संवाद