फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bithri seat likely to go to Praspa's account if there is an alliance with SP

सपा से गठबंधन होने पर बिथरी सीट प्रसपा के खाते में जाने की संभावना

Sat, 18 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bithri seat likely to go to Praspa's account if there is an alliance with SP
Neta Ji - फोटो : iStock
बिथरी चैनपुर सीट से वीरपाल सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन का रास्ता साफ होने के बाद जिले की बिथरी चैनपुर सीट के प्रसपा के खाते में जाने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की बृहस्पतिवार को मुलाकात हुई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर गठबंधन का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 27 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर बरेली पहुंचे थे। शाम के समय नरियावल में उन्हाेंने जनसभा को संबोधित किया था। उसी दौरान मंच से उन्होंने प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव को बिथरी चैनपुर सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। अब जब प्रसपा और सपा के गठनबंधन का एलान हो गया है तो माना जा रहा है कि प्रदेश में चाहे जितनी सीटों पर सपा-प्रसपा के बीच सहमति बने लेकिन बिथरी चैनपुर सीट प्रसपा के ही खाते में जाएगी। वीरपाल सिंह यादव को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है।
विज्ञापन

प्रसपा बनने के बाद वह सपा छोड़कर शिवपाल सिंह यादव के साथ आ गए और संगठन को मजबूत करने में उनकी मदद की। उन्हें पार्टी में तीसरे नंबर की हैसियत पर रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बाद राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव और तीसरे नंबर की हैसियत पर उन्हें रखते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का पद दिया गया है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव के हिस्से में जो भी सीटें आएंगी, उसमें वह वीरपाल यादव को जरूर चुनाव लड़ाएंगे और वीरपाल यादव बिथरी चैनपुर सीट को छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसकी मुख्य वजह मुस्लिम-यादव समीकरण है। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 4.15 लाख वोटर हैं। इनमें मुस्लिम वोटों की संख्या करीब 1.30 लाख है। करीब 35 हजार यादव मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरपाल 26 साल रहे सपा जिलाध्यक्ष
पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव सपा के 26 साल तक जिलाध्यक्ष रहे। चार अक्तूबर, 1992 को पार्टी के गठन के बाद से ही वह करीब 26 वर्ष लगातार जिलाध्यक्ष बने रहे हैं। वर्ष 2002 में बिथरी चैनपुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन करीब एक हजार वोटों से हार गए। इसके बाद वर्ष 2017 के चुनाव में 76 हजार 886 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed