फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bishop Conrad Jitesh topper in Bareilly

बिशप कोनराड के जितेश बरेली में टॉपर

Sun, 22 May 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 22 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bishop Conrad Jitesh topper in Bareilly
सीबीएसई टापसऱ्र्
सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में जिले में इस बार बिशप कोनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट के जितेश भसीन ने टॉप किया है। कामर्स स्ट्रीम के जितेश ने 97.20 फीसदी अंक हासिल करके रिकार्ड बनाया है। उन्होंने अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में 99-99 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, जीआरएम स्कूल की सुयशा सिंह ने पीसीएम स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्होंने 96.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इतने ही अंक पाकर पीसीबी स्ट्रीम में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की अमृता शेखो टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के इस बार के परिणाम में कामर्स के विद्यार्थियों ने पीसीएम और पीसीबी की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया है। शनिवार को रिजल्ट आने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर के स्कूलों में उत्साह का माहौल बन गया। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों और अभिभावकों के संग मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। जीआरएम, बिशप कोनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस, राधामाधव पब्लिक स्कूल, माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, केवी आईवीआरआई, डीपीएस और चिक्कर इंटरनेशनल आदि स्कूलों में बच्चों ने एक-दूसरे के साथ अच्छे नंबरों की खुशी साझा की।
विज्ञापन


स्कूलवार रिजल्ट
बिशप कानराड स्कूल
कामर्स स्ट्रीम के जितेश भसीन ने 97.20 फीसदी अंक हासिल करके बरेली में टाप किया है। इसी स्ट्रीम के रोहन अग्रवाल ने 95 फीसदी, पीसीएम के शशांक लोहानी ने 94.20 फीसदी, प्रखर गुप्ता ने 94 फीसदी, कामर्स की स्तुति अग्रवाल ने 92.60 फीसदी, सिद्धार्थ गुप्ता ने 92.20 फीसदी, क्षिति अग्रवाल ने 91.80 फीसदी अंक हासिल किए। प्रिंसिपल फादर हैरोल्ड डिकूना ने बताया कि रिजल्ट सौ फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राधामाधव पब्लिक स्कूल
पीसीएम की शिक्षा जोशी ने 95.40 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान पाया। पीसीएम के उत्कर्ष तिवारी ने 94.80 फीसदी, इसी स्ट्रीम की प्रिया ने 94.20 फीसदी अंक पाए। कामर्स स्ट्रीम में शुभि बंसल ने 93.80 फीसदी, कोमल अग्रवाल और आशीष कुमार अग्रवाल ने 93 फीसदी तथा अंशिका अग्रवाल ने 88.20 फीसदी अंक हासिल किए। प्रिंसिपल आरसी धस्माना ने बताया- स्कूल रिजल्ट सौ फीसदी रहा।

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल
कामर्स स्ट्रीम की देवांशी गोयल ने 95 फीसदी, पीसीबी की प्रियशी पांडेय ने 94 फीसदी अंक हासिल किए। अन्य कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें प्रियांशी सक्सेना, आकांक्षा मनोचा, देवांशी गोयल, मुखलिशा खान, आकाश गंगवार प्रमुख हैं। स्कूल प्रबंधक सौरभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार और उपप्रधानाचार्य फरहा दीवा हक ने बताया कि बताया कि रिजल्ट सौ फीसदी रहा।

जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल
पीसीएम की श्रेया गर्ग ने 95.40 फीसदी, आयुष जायसवाल ने 94.80 फीसदी, तान्या कोहरवाल ने 94.40 फीसदी, वासु गर्ग ने 93 फीसदी, अक्षम मेहरा ने 91 फीसदी और पीसीबी की प्रियम गंगवार ने 94 फीसदी अंक हासिल किए।


इफ्को केंद्रीय विद्यालय
आंवला। इफ्को केंद्रीय विद्यालय में सीबीएसई 12 वीं का परीक्षा परिणाम 98.48 फीसदी रहा। विद्यालय के 66 बच्चों में से 65 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आशीष निरंजन और अनुष्का प्रकाश ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में समान रूप से टॉप किया। इफ्को के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार माहेश्वरी और विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम अग्रवाल ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

केंद्रीय विद्यालयाें का बेहतर प्रदर्शन
0 केवी आईवीआरआई में अर्पित वर्मा ने मारी बाजी
0 केवी आईवीआरआई में अर्पित वर्मा ने 95 फीसदी अंकाें के साथ बाजी मारी।
0 केवी एनईआर में अर्चना आर्या ने पीसीबी ग्रुप में 93.6 अंक प्राप्त किए।
0 केवी जेआरसी में दीक्षा देवनानी ने 95 फीसदी अंक पाए। सौ अंक हिंदी में है।
0 केवी एयरफोर्स में स्वप्निल ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
0 केवी इफको में अनुष्का प्रकाश व आशीष निरंजन ने 94.6 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed