फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Birthday Party of Inspector at Police Station, Policeman dance on DJ

यूपी: इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर थाने में दारू पार्टी, डीजे पर थिरके पुलिस वाले, वीडियो वायरल

Thu, 04 Apr 2019 10:19 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Apr 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Birthday Party of Inspector at Police Station, Policeman dance on DJ
थाने में पुलिसकर्मियों की पार्टी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ पुलिस अधिकारी खाकी की छवि सुधारने में लगे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बिनावर पुलिस ने खाकी को शर्मसार कर दिया। मंगलवार रात इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर थाने में न सिर्फ डीजे पर जमकर डांस हुआ, बल्कि शराब की बोतलें खोलकर जाम भी छलकाए गए। 
विज्ञापन


पुलिस की इस करतूत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिस पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जांच शुरू करा दी है। बिनावर इंस्पेक्टर धीरज कुमार सोलंकी का मंगलवार शाम थाने में जन्मदिन मनाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस स्टाफ के साथ उन्होंने केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाते हुए सेल्फी भी ली गई, लेकिन उसके बाद जो प्रोग्राम हुआ, उसने खाकी को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी गई। थाना परिसर में ही डीजे लगा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस वाले शराब की बोतल लेकर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आपत्तिजनक डांस करते रहे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में थाना परिसर में डांस कर रहे कुछ पुलिस कर्मी वर्दी में थे और कुछ सादा कपड़ों में जाम छलकाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान इंस्पेक्टर वर्दी में नहीं थे। वीडियो में उनके ज्यादातर पुलिस कर्मी शराब के गिलास छलकाते हुए डांस कर रहे रहे हैं। कुछ पुलिस कर्मी इंस्पेक्टर के साथ सेल्फी लेते दिख रहे थे। 

थाना परिसर में यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बुधवार सुबह इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसको गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को जांच सौंप दी है। 

एक वीडियो हमारे पास आया है, जो वीडियो बिनावर थाने का है, जहां इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर डांस चल रहा है। इस मामले की सीओ सिटी को जांच सौंपी गई है। उनसे कहा गया है कि वह तीन दिन में अपनी रिपोर्ट दें, जिस पर कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी 

मंगलवार रात पूरे स्टाफ ने हमारा जन्मदिन मनाया था। हमने तो अपने स्टाफ के लिए खीर पूड़़ी बनवाई थी। रात में ऐसा कुछ हुआ तो इसमें अब क्या किया जा सकता है। 
- धीरज कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed