Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Birthday celebration for a history-sheeter at the Circuit House; photos with BJP leaders go viral

Bareilly News: सर्किट हाउस में हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन का जश्न, भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल

Sat, 28 Nov 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebration for a history-sheeter at the Circuit House; photos with BJP leaders go viral
बरेली। वीआईपी और वीवीआईपी के ठहरने के लिए जाना जाने वाला सर्किट हाउस अब हिस्ट्रीशीटरों के जन्मदिन की पार्टी को लेकर भी चर्चा में आ गया है। हिस्ट्रीशीटर और उपद्रव के आरोपियों की सर्किट हाउस में केक काटने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्य वाल्मीकि की भाजपा नेताओं के साथ सर्किट हाउस में जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

किला निवासी राजकिरन ने डीआईजी मुनिराज जी और डीएम अविनाश सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक अप्रैल 2016 में शहनाई बरातघर में उनके भाई राजीव उर्फ राजू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन नवंबर 2022 को सत्र न्यायालय ने अंशु आर्य वाल्मीकि समेत पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। अंशु आर्या सुभाषनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन

वायरल फोटो में अंशु आर्य वाल्मीकि भाजपा नेताओं के बीच जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता ने सर्किट हाउस में जन्मदिन पार्टी की अनुमति देने के मामले की भी जांच कराने की मांग की है। इधर, अंशु आर्य का कहना है कि वायरल फोटो 2016 से पहले के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed