फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bio vest

बायोवेस्ट प्लांट देखने पहुंची पर्यावरण मंत्रालय की टीम

Tue, 11 Aug 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 11 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सरायतल्फी में पिछले करीब दो महीने से बंद चल रहे बायोवेस्ट सिनर्जी प्लांट का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम पहुंची। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और नगर निगम के पर्यावरण अभियंता भी मौजूद रहे। निरीक्षण में मंत्रालय की टीम ने प्लांट की मशीनों से लेकर मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जानकारी की।
विज्ञापन

केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय के डायरेक्टर अमित गुप्ता और चीफ इंजीनियर एसआर सचान की टीम ने सरायतल्फी में मेडिकल वेस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। बताया गया कि एक जनहित याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से सिनर्जी वेस्ट प्लांट बंद होेने पर रिपोर्ट मांगी थी। ट्रिब्यूनल के आदेश पर ही वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम प्लांट की वास्तविकता देखने आई। इस दौरान नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरके त्यागी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के नर्सिंग होम, अस्पताल और क्लीनिकों से प्रतिदिन निकलने वाले मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए नगर निगम ने सरायतल्फी में लगभग 10 साल पहले सिनर्जी वेस्ट प्लांट लगवाया था। अधिकृत तौर पर ये प्लांट पिछले लगभग दो माह से बंद चल रहा है। हालांकि पहले भी प्लांट नाम मात्र के लिए चलाया जा रहा था। 31 दिसंबर 2014 को प्लांट चलाने की एनओसी समाप्त हो चुकी है। निर्धारित मानक पूरे न होने के कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनओसी देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
‘वन पर्यावरण मंत्रालय की टीम सिनर्जी वेस्ट प्लांट का निरीक्षण करने आई थी। हमारी ओर से टीम को निरीक्षण में सहयोग किया गया। टीम अपनी रिपोर्ट ट्रिब्यूनल को सौंपेगी।’ उत्तम कुमार वर्मा, पर्यावरण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed