Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bio-composite roofing will reduce heat stress in livestock and boost milk production capacity.

Bareilly News: बायो कंपोजिट छत से कम होगा पशुओं को हीट स्ट्रेस, बढ़ेगी दूध उत्पादन क्षमता

Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bio-composite roofing will reduce heat stress in livestock and boost milk production capacity.
बरेली। पशुओं को हीट स्ट्रेस (गर्मी के तनाव) से बचाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के वैज्ञानिकों ने गाय के गोबर, भेड़ की ऊन से पर्यावरण अनुकूल बायो कंपोजिट छत बनाई है। उम्मीद जताई है कि हीट स्ट्रेस घटने से गर्मी में पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

लाइवस्टॉक प्रोडक्ट्स टेक्नोलॉजी डिवीजन के वैज्ञानिक डॉ. आयोन तरफदार के मुताबिक, विकसित बायो कंपोजिट छत स्वदेशी मवेशियों के गोबर और भेड़ की अनुपयोगी ऊन को मिलाकर तैयार की गई है। इसे मजबूत बनाने के लिए भी प्राकृतिक बंधन का प्रयोग किया गया। किसी भी कृत्रिम सामग्री का उपयोग नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मिश्रण को संपीड़ित कर चादरों का रूप दिया गया जो पशुशाला की छत के रूप में लग सकता है। परीक्षण में इस सामग्री से बनी छत वाले शेड का तापमान सामान्य छतों की तुलना में पांच से सात डिग्री कम मिला। गर्मी कम लगने से पशुओं का तनाव घटा। भोजन सेवन बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पशु विकास दर में भी सुधार हुआ। यह तकनीक उन छोटे और सीमांत पशुपालकों के लिए बेहद मुफीद होगी, जो आर्थिक तंगी की वजह से पशुशाला में पंखा, कूलर या अन्य चीजों की व्यवस्था करने में समर्थ नहीं होते। कम लागत की प्राकृतिक छत विकल्प बन जाएगी।


बढ़ेगी रोगी प्रतिरोधी क्षमता
पशुओं में हीट स्ट्रेस कम होने से प्रजनन क्षमता, दूध उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रोजेक्ट में सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. जया कमर ने कहा कि कई माह के प्रयास के बाद यह प्रयोग सफल हुआ। इस तकनीकी का उपयोग किसानों को हो सके इसके लिए संस्थान निदेशक के निर्देशानुसार आगे की कवायद की जाएगी। फिलहाल तकनीकी पेटेंट की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed