फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bill payment file not handed over to AD Health, two days chance

Bareilly News: एडी हेल्थ को नहीं सौंपी बिल भुगतान की फाइल, दो दिन का मौका

Wed, 22 Jan 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bill payment file not handed over to AD Health, two days chance
बरेली। स्वास्थ्य विभाग में नियमों को दरकिनार कर बिल भुगतान के मामले में मंगलवार को एडी हेल्थ ने विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। बगैर भुगतान की फाइल देख उन्होंने कोई बयान देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रकरण पर एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने सीएमओ को फोन कॉल की। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने दो दिन में संबंधित फाइल उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वित्त एवं लेखाधिकारी काे बगैर उनके हस्ताक्षर किए लाखों के बिल भुगतान हुआ या नहीं और हुआ तो कैसे, इन बिन्दुओं पर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, पर विकास ने किस मद में क्या और कितना भुगतान होना था, उसकी जानकारी से इन्कार किया। संबंधित फाइल देखे बगैर कुछ कहने से मना किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एडी हेल्थ ने शासन स्तर से जांच के आदेश मिलते ही संबंधित फाइल सीएमओ कार्यालय से तलब की थी। 72 घंटे गुजरने के बावजूद अब तक फाइल उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर एडी हेल्थ ने नाराजगी जताते हुए दो दिन में फाइल न देने पर कार्रवाई के लिए चेताया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है प्रकरण
स्वास्थ्य विभाग बरेली के सीएमओ कार्यालय से रामपुर के वित्त एवं लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल संबद्ध हैं। जिन्हें विभागीय बिलों के भुगतान में कोई वित्तीय अनियमिता न हो, इसकी जांच का जिम्मा मिला है। पर बीते वित्तीय वर्ष में मार्च के आखिरी सप्ताह में लाखों के बिल भुगतान बगैर उनके हस्ताक्षर के किए जाने की शिकायत शासन स्तर से हुई है। प्रकरण में बड़े पैमाने पर विभागीय वित्तीय अनियमिता का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed