फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike thief gang busted, six criminals arrested by police

Bareilly News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 16 Oct 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, six criminals arrested by police
आंवला। तीन जनपदों से बाइक चोरी करने वाले छह शातिरों को थाना पुलिस ने आंवला-बिसौली रोड के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं। इसमें से एक बाइक अभी तीन दिन पहले कस्बे के मोहल्ला गंज पुरैना ढाल से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को थाना परिसर में घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस चेकिंग करने लगी तो कस्बे की ओर से बिसौली रोड की तरफ से तीन बाइकों पर सवार छह लोग आते दिखाई दिए, जो ग्राहकों को बाइक बेचने की नीयत से निकले थे। पुलिस ने सभी को रोककर पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने तीनों बाइकों को मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर से चोरी करने की बात स्वीकार की। मनौना गांव के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे से चोरी की पांच बाइकें भी बरामद कराईं, जबकि तीन बाइकें किसी अन्य जगह से बरामद कराईं। संवाद
विज्ञापन

बाइकों को बेचकर आपस में बांट लेते थे रुपये

आरोपियों ने बताया कि इन बाइकों को बेचकर आपस में रुपये बराबर में बांट लेते हैं। इन बाइकों में पिछले दिनों कस्बे से चोरी हुई बाइक भी शामिल है, जिसकी चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद हो चुकी थी। गिरफ्तार चोरों की पहचान आंवला के लक्ष्मणपुर के आकाश, महेंद्र, सिरौली के हरदासपुर के मुकेश व कमरूददीन, खीरी के रुद्रपुर के असलम व सलमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर थाने में दर्ज हैं कई मामले : आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज है। थाना पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिया गया है। इस दौरान कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह व चौकी इंचार्ज सचिन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed