{"_id":"69b1b9eb1e02f407680ae587","slug":"bike-rider-killed-passenger-injured-in-tractor-trolley-collision-bareilly-news-c-400-1-ala1001-3648-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, सवार घायल
Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। आंवला-शाहबाद मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक दुष्यंत (27) की मौत हो गई। सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
बरसेर निवासी दुष्यंत और राजू मटर तोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। संग्रामपुर चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। दुष्यंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि दुष्यंत पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।