फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider injured by being hit by hartman bridge

हार्टमन पुल पर मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी

Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured by being hit by hartman bridge
जख्मी युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पत्नी के साथ खेत से लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

पार्षद ने पुल पर जाल न लगाने पर दी धरने की चेतावनी

बरेली। भाजपा के मंडल अध्यक्ष का भाई हार्टमन पुल पर मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। क्षेत्रीय पार्षद ने मेयर उमेश गौतम को सूचना देकर पुल पर जाल लगवाने की मांग की है।

मुरावपुरा निवासी महेश मौर्य भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश मौर्य के भाई हैं। पार्षद चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे महेश अपनी पत्नी के साथ बाइक से खेत से घर आ रहे थे। हार्टमन पुल पर अचानक मांझा उनके चेहरे से उलझ गया और उनकी आंख और नाक जख्मी हो गए। किसी तरह बाइक रोककर उन्होंने खुद को बचाया। सूचना पर पहुंचे पार्षद उन्हें अस्पताल लेकर गए और उपचार कराया। पार्षद ने बताया कि पुल पर पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। वह पुल पर तार का जाल बनवाने के लिए नगर निगम को तीन बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने मेयर को घटना की सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही पुल पर जाल नहीं लगाया गया तो वह क्षेत्रीय जनता के साथ धरना देने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed