{"_id":"67e5ba0b2524bd96590da3b1","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-another-youth-injured-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101784-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक घायल
विज्ञापन
फरीदपुर। बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है।
शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र राम तीरथ व विशाल पुत्र मंगरूप बृहस्पतिवार सुबह बाइक से फरीदपुर की तरफ आ रहे थे।
शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादावन मोड़ के पास अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विशाल घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में रोना पीटना मच गया। फिलहाल मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद