फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider dies after falling into roadside ditch

Bareilly News: रोड किनारे खाई में गिरने से बाइक सवार की मौत

Wed, 27 Nov 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into roadside ditch
रामनगर। बाइक से घर आ रहे युवक की बाइक रोड किनारे खाई में गिर गई, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव जगन्नाथपुर के 35 वर्षीय अनिल कुमार बदायूं के गांव पेपल में इंटरलॉकिंग ईंट फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार की रात वह बाइक से घर आ रहे थे। तभी मऊ चंदपुर के पास उनकी बाइक रोड से उतर कर सीधे खाई में जा गिरी। दिन निकलने पर सुबह-सुबह निकलने वाले लोगों ने देखा, तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को देखकर बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। अनिल तीन भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल के तीन बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग घायल

फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार देर रात अगरास-अभयपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। थाना भोजीपुरा के गांव जनक जागीर निवासी भानुप्रताप, भूपराम, रवि वर्मा, बिहारी लाल मंगलवार देर रात कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से खरीदारी करके ई-रिक्शा के द्वारा अपने घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे अगरास-अभयपुर रोड पर सोरहा मोड़ पर पीछे से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा रोड किनारे पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में बैठे सभी घायल हो गए, लेकिन भूपराम गंभीर घायल हो गए। भूपराम का बरेली में अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed