फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider dies after being hit by Scorpio

Bareilly News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 Oct 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Scorpio
रोड क्रॉस करते समय हो गया हादसा, गांव रुड़की का था निवासी
विज्ञापन

बहेड़ी। नैनीताल रोड हाईवे पर मोहम्मदपुर चौराहा के पास रोड क्रॉस करते समय रविवार को एक बाइक सवार को स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम रुड़की निवासी 30 वर्षीय संजीव कुमार बाइक पर सवार होकर गांव से बहेड़ी आ रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर चौराहा के पास रोड क्रॉस करते वक्त किच्छा की दिशा से आ रही बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें संजीव कुमार गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर चले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। स्कॉर्पियो कार तथा चालक पुलिस हिरासत में है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि इस मामले में तहरीर आते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

------
कार सवार ने बाइक सवार चाचा और भतीजे को मारी टक्कर
नवाबगंज। पीलीभीत से बाइक से अपने भतीजे के साथ घर लौट रहे युवक को सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने रविवार को टक्कर मार दी। इसमें चाचा और भतीजा गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना की तहरीर घायल के भाई ने थाना नवाबगंज में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के आकाश कुमार रविवार को अपने भतीजे रुद्राक्ष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास पहुंचे। उसी बीच सामने से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। कार की टक्कर से आकाश और उनका भतीजा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर घायल के भाई आकाश और जनपद पीलभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम दूधिया खुर्द बंजरिया के सनप्रीति सिंह ने थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed