{"_id":"67783d8d86a867866c023131","slug":"bike-rammed-into-tractor-trolley-laden-with-sugarcane-youth-dragged-to-death-bareilly-news-c-4-1-bly1039-554368-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक, घिसटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बाइक, घिसटकर युवक की मौत
विज्ञापन
आंवला। मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो-संवाद
आंवला। बदायूं रोड पर वीहट मढ़ी के समीप बाइक सवार युवक ओवरटेक करते समय बराबर में चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसा, जिसमें घिसटकर उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
गांव गुलेली निवासी मृतक वीरेंद्र 30 के भाई शिव सिंह के अनुसार बदायूं रोड स्थित वीहट हाजीपुर में ईंट का भट्ठा है, जहां उसका भाई वीरेंद्र समेत सभी पांचों युवक काम करते हैं। शुक्रवार की शाम वे सभी अपने-अपने बाइक पर सवार होकर गांव आने के लिए चले थे। बाइक गांव का एक युवक चला रहा था। उसके भाई वीरेंद्र को बाइक चलानी नहीं आती थी। इसी दौरान वीहट मढ़ी के समीप गन्ने से लदी ओवरलोड ट्राॅली के पिछले पहिये की चपेट में आकर भाई की मौत हो गई। हादसे में दो बाइकों पर सवार प्रेम, सुमित, संजू व सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। वीरेंद्र के परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। इधर, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्राॅले
आंवला। थाना क्षेत्र की सड़कों पर गन्ना ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅले काल बनकर दौड़ रहे हैं। गन्ना भरकर जाने वाले ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्राॅली में न तो सही लाइट और न ही रिफ्लेक्टर लगे हैं। ओवरलोड होकर चलने वाले यह वाहन घने कोहरे व रात में दिखाई नहीं देते। इसलिए भी यह वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना में शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
दिसंबर माह में हादसे का शिकार होते-होते बचे थे मंत्री
पिछले महीने आठ दिसंबर को अपने गांव गुलड़िया से आंवला आते समय पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का काफिला भी रामनगर रोड पर रेवती फाटक के समीप सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बचा था। उस समय मंत्री के काफिले के आगे आए गन्ने से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राॅले ने काफिले को आगे निकलने के लिए साइड नहीं दी। इस पर मंत्री की सूचना पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की थी। उसके बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। संवाद