{"_id":"606b64368ebc3ed3075e8004","slug":"bike-collapse-with-truck-one-killed-bareilly-news-bly4429614167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल जा रहे शहर के बाइक सवारों की बाइक ट्रक में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल जा रहे शहर के बाइक सवारों की बाइक ट्रक में घुसी
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल घूमने जा रहे बरेली के एक युवक की बाइक पुलभट्टा में अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
बरेली के युवकों का एक दल सोमवार तड़के घूमने के लिए नैनीताल जा रहा था। चार बाइक पर आठ युवक सवार थे। उत्तराखंड में पुलभट्टा थाने को पार करने के बाद एक लकड़ी के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान श्यामगंज निवासी 25 वर्षीय इमरान अहमद की बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इससे इमरान ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया और बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी श्यामगंज निवासी जाहिद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों को लेकर किच्छा सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया।