फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bijnor wins the title match of the tennis ball cricket tournament.

Bareilly News: बिजनौर ने जीता टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला

Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 13 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bijnor wins the title match of the tennis ball cricket tournament.
बरेली। डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में सोमवार को हुए बेसिक शिक्षकों के टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला बिजनौर ने जीता। फिट इंडिया टीचर गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ। बिजनौर की टीम ने आखिरी गेंद पर रन बनाकर प्रतापगढ़ के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बिजनौर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ की टीम ने 9.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए। राजीव सिंह ने 23 और रंजीत ने 17 रनों का योगदान दिया। बिजनौर के गेंदबाज सूर्यप्रताप ने दो ओवरों में 16 रन देकर चार विकेट झटके। जवाबी पारी में बिजनौर की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था। फील्डिंग की चूक का फायदा उठाकर बिजनौर ने रन बना लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए कृष्णा यादव (गाजीपुर) को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बल्लेबाज के सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए दो सेमीफाइनल मैच भी रोमांचक रहे। पहला सेमीफाइनल बरेली और प्रतापगढ़ के बीच हुआ, जिसमें बरेली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। प्रतापगढ़ ने 110 रन का स्कोर बनाया। सुशील कुमार सरोज ने नौ गेंदों में 24 रन और संतोष सिंह ने 13 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। वहीं, बरेली की टीम ने संघर्षपूर्ण शुरुआत की, जिसमें पुष्पेंद्र ने सर्वाधिक 13 गेंदों में 23 रन बनाए। प्रतापगढ़ ने मैच जीत लिया। इस मुकाबले में संतोष सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच बिजनौर और कानपुर के बीच खेला गया। कानपुर के अंकुश पटेल ने 15 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 138 रन तक पहुंचाया। जवाबी पारी में बिजनौर की टीम ने 9.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ मलिक ने 73 रनों की पारी खेली। उनको ही मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुख्य अतिथि गन्ना समिति के चेयरमैन निर्भय गंगवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा और ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद से जुड़े रहने की सलाह दी। वहीं, फाइनल मैच का शुभारंभ करते हुए नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने दूर-दराज से आए सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष केसी पटेल ने जनवरी के अवकाश में लखनऊ में लेदर बॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed