फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bijnor police absconding from Bareilly Central Jail arrested

बरेली से फरार कैदी बिजनौर में गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bijnor police absconding from Bareilly Central Jail arrested
पुलिस गिरफ्त में जेल से भागा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एडीजी ने किया था जोन में हाईअलर्ट, आईजी ने किया था 50 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था नरपाल

बरेली/बिजनौर। सोमवार तड़के सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हुए कैदी को बिजनौर पुलिस ने दबोच लिया। वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। आईजी बरेली रेंज ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
बिजनौर के किरतपुर थाने के गांव रायपुर मौजमपुर निवासी 36 वर्षीय नरपाल उर्फ सोनू को छह सितंबर, 2010 को दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 28 अप्रैल, 2012 को उसे बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल भेजा गया था। नरपाल बरेली जेल में नंबरदार था। उसे जेल की सभी बैरकों में आने जाने की छूट मिली हुई थी। इसी का फायदा उठाकर नरपाल सोमवार तड़के घने कोहरे में सरिया के सहारे जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नरपाल की तलाश में बरेली से बिजनौर तक कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने पूरे जोन में हाई अलर्ट जारी कर दिया। आईजी बरेली राजेश पांडेय ने नरपाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बिजनौर में पुलिस की चार टीमें नरपाल की तलाश में लगी थीं। किरतपुर पुलिस ने मंगलवार को नरपाल को उसके घर के पास से ही तमंचे के साथ दबोच लिया। वह जेल से फरार होने के बाद सीधे घर पहुंचा था। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, नरपाल पर छह मामले दर्ज हैं। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि होते ही आईजी बरेली को कॉल करके जानकारी दी। इज्जतनगर पुलिस की टीम उससे बिजनौर में पूछताछ कर रही है। विधिक प्रक्रिया के तहत उसे बरेली लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed