फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bijnor police absconding from Bareilly Central Jail arrested

क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग, भाजपा नेता को गोली लगी

Wed, 03 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bijnor police absconding from Bareilly Central Jail arrested
विकास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुभाषनगर के प्रगति नगर में वारदात कर भाग गया शातिर शिवा उर्फ कल्लू
विज्ञापन

तमंचा फटने से आरोपी शिवा का हाथ भी लहूलुहान होने की चर्चा

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग में भाजपा नेता के पैर में गोली लग गई। आरोप है कि शिवा नाम के शातिर ने बहस के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी और भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि भाजपा नेता के भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। चर्चा है कि फायरिंग के दौरान तमंचा फटने से शिवा का हाथ भी लहूलुहान हो गया।
करगैना निवासी 26 वर्षीय विकास वाल्मीकि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्यारा मंडल उपाध्यक्ष हैं। विकास को परिवार के लोग मंगलवार दोपहर बाद घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके साथ भाजयुमो के प्रमोद सोनकर भी थे। इन लोगों ने बताया कि विकास के घर से कुछ दूर प्रगति नगर में मंगलवार को रेल लाइन किनारे लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। विकास वहां किसी काम से गए तो मैच देखने बैठ गए। पास में ही प्रगति नगर का शिवा उर्फ कल्लू आकर बैठ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि कल्लू के पास तमंचा था। वह बार-बार तमंचा निकालकर हवा में लहरा रहा था। विकास ने उसे समझाया और तमंचा लहराने से मना किया तो शिवा ने तमंचे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली विकास के पैर में लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। विकास चीखते हुए जमीन पर गिर गए। आसपास के लोग जुटे तो शिवा तमंचा लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस से शिकायत की। विकास के भाई सोनू ने शिवा उर्फ कल्लू के खिलाफ सुभाषनगर पुलिस को तहरीर दी है। चर्चा यह भी है कि फायरिंग के दौरान तमंचा फट गया था। इससे शिवा का हाथ जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक, शिवा पहले भी कई बार फायरिंग कर चुका है। वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विकास के भाई ने तहरीर दी है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपी शिवा उर्फ कल्लू को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनील कुमार, इंस्पेक्टर सुभाषनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed