{"_id":"614a3c758ebc3ecf7c1f67cb","slug":"biharipur-student-missing-for-immersion-of-ganesh-idol-in-ramganga-bareilly-news-bly460338697","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया बिहारीपुर का छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया बिहारीपुर का छात्र लापता
विज्ञापन
लापता छात्र सचिन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से तलाश कर रहे हैं गोताखोर मगर नहीं मिली कामयाबी
विज्ञापन
दोस्त बोले- नहाने के बाद कपड़े पहनते देखा, उसके बाद नहीं
बरेली। रामगंगा नदी में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में गया कक्षा नौ का छात्र लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुभाषनगर पुलिस दो दिन तक गोताखोरों की मदद से भी रामगंगा में उसे तलाश कराया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली।
बिहारीपुर के लोगों ने 19 सितंबर को रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया था। बिहारीपुर से ही निकली विसर्जन यात्रा में काफी लोग शामिल हुए थे। इनमें बिहारीपुर के रहने वाले बब्बल सिंह का 14 वर्षीय बेटा सचिन भी शामिल था। रामगंगा में प्रतिमा विसर्जन के बाद भी वह घर नहीं लौटा। घर वालों के तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सचिन के साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सचिन नहाने के बाद रामगंगा से बाहर निकल आया था और उसने कपड़े भी पहन लिए थे मगर उसके बाद कहां गया, यह उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
सचिन के रामगंगा में डूबने की आशंका में पुलिस ने दो गोताखोरों को लगाकर नदी में उसकी तलाश भी कराई मगर कोई सफलता नहीं मिली। दो दिनों से सिपाही भी नाव से रामगंगा में जाकर देख रहे हैं लेकिन कुछ नहीं मिला। सचिन के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा किनारे नहीं बनाया विसर्जन के लिए गड्ढा
बड़े पैमाने पर मूर्तियों के विसर्जन से रामगंगा में प्रदूषण न हो और लोगों के डूबने की नौबत न आए, इसके लिए रामगंगा तट किनारे प्रशासन एक गहरा गड्ढा खुदवा देता था जिसमें गंगा का पानी भरा जाता था। इसी में लोग मूर्ति विसर्जन करते थे। इस बार यह गड्ढा नहीं खुदवाया गया। इसी कारण इस बार कई लोग डूबने से बचे। गोताखोरों ने छह लोगों को डूबने से बचाया। रामगंगा में पानी भी खूब है।
छात्र डूबा है या लापता हुआ है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रामगंगा में नाव और गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराया जा रहा है। - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर
विज्ञापन
दोस्त बोले- नहाने के बाद कपड़े पहनते देखा, उसके बाद नहीं बरेली। रामगंगा नदी में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा में गया कक्षा नौ का छात्र लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। सुभाषनगर पुलिस दो दिन तक गोताखोरों की मदद से भी रामगंगा में उसे तलाश कराया मगर कोई कामयाबी नहीं मिली।
बिहारीपुर के लोगों ने 19 सितंबर को रामगंगा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया था। बिहारीपुर से ही निकली विसर्जन यात्रा में काफी लोग शामिल हुए थे। इनमें बिहारीपुर के रहने वाले बब्बल सिंह का 14 वर्षीय बेटा सचिन भी शामिल था। रामगंगा में प्रतिमा विसर्जन के बाद भी वह घर नहीं लौटा। घर वालों के तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सचिन के साथ गए उसके दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सचिन नहाने के बाद रामगंगा से बाहर निकल आया था और उसने कपड़े भी पहन लिए थे मगर उसके बाद कहां गया, यह उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
सचिन के रामगंगा में डूबने की आशंका में पुलिस ने दो गोताखोरों को लगाकर नदी में उसकी तलाश भी कराई मगर कोई सफलता नहीं मिली। दो दिनों से सिपाही भी नाव से रामगंगा में जाकर देख रहे हैं लेकिन कुछ नहीं मिला। सचिन के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रामगंगा किनारे नहीं बनाया विसर्जन के लिए गड्ढा
बड़े पैमाने पर मूर्तियों के विसर्जन से रामगंगा में प्रदूषण न हो और लोगों के डूबने की नौबत न आए, इसके लिए रामगंगा तट किनारे प्रशासन एक गहरा गड्ढा खुदवा देता था जिसमें गंगा का पानी भरा जाता था। इसी में लोग मूर्ति विसर्जन करते थे। इस बार यह गड्ढा नहीं खुदवाया गया। इसी कारण इस बार कई लोग डूबने से बचे। गोताखोरों ने छह लोगों को डूबने से बचाया। रामगंगा में पानी भी खूब है।छात्र डूबा है या लापता हुआ है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। रामगंगा में नाव और गोताखोरों की मदद से उसे तलाश कराया जा रहा है। - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर सुभाषनगर