फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   biggest cake cut on yogi's birthday

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विश्व का सबसे बड़ा केक काटने का दावा

Mon, 06 Jun 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
biggest cake cut on yogi's birthday
मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर सेंथल में बनाया जा रहा केक। संवाद
बरेली। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व का सबसे ऊंचे 111 फुट के केक को काटने का दावा किया गया है। सेंथल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केक काटा। इससे पहले सबसे ऊंचा केक 108.27 फिट का इंडोनेशिया में काटा गया था।
विज्ञापन

सेंथल में भाजपा नेता आमिर जैदी ने रविवार को मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान आमिर जैदी ने दावा किया मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विश्व का सबसे ऊंचा 111 फुट का केक काटा गया है। आमिर का कहना है कि उन्होंने विश्व का यह रिकॉर्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर तोड़ा है। इससे पहले किसी भी राजनेता के जन्मदिन पर इतना ऊंचा केक कभी नहीं काटा गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वह मुस्लिम समाज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मुस्लिम समाज का नमन करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मदरसों में अभी तक दीनी तालीम दी जाती थी, लेकिन अब तकनीकी तालीम देकर बच्चों को आईएएस और पीसीएस बनाने का काम किया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे से केक को टावर के सहारे लगाना शुरू हुआ, जो देर रात 12 बजे तक बनकर तैयार हुआ। हजारों की संख्या में लोग विश्व के सबसे ऊंचे केक को काटने के गवाह बने। इस मौके पर नवाबगंज विधायक एमपी आर्या, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाता गरीबों के मसीहा अवाम के ...
बरेली के कटकुईया के रहने वाले नजमी उमंग आर्केस्ट्रा नाम से बैंड चलाते हैं। उन्होंने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक गीत लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है-
भारत मां की शान हैं योगी जी योगी जी,
एकता का चराग हैं योगी योगी जी।
दाता गरीबों के हैं, मसीहा आवाम के,
सबसे महान हैं योगी जी योगी जी।
जन्मदिन हो मुबारक, सबकी दुआएं हैं,
हम सबकी जान हैं योगी जी योगी जी।
शुभ दिन आज यह सबने मनाया है,
मोदी का अभिमान हैं योगी जी योगी जी।
नजमी ने महफिल नगमों से सजाई है,
महफिल की शान हैं योगी जी योगी जी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed